राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। श्रेया कत्याल की पुस्तक ए वॉक इन द कॉरिडोर्स ऑफ़ एटर्निटी – जर्नी ऑफ़ डॉक्टर संदीप मारवाह” का मंगलवार को देश की जानी-मानी हस्तियों ने विमोचन किया। इस मौके पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुजफ्फर अली, टीपी अग्रवाल, प्रेम चोपड़ा, श्याम श्रॉफ, अखिलेश मिश्रा, प्रियदर्शन, राहुल रवैल, विक्रम गोखले और बीएन तिवारी मौजूद रहे।
पुस्तक का विमोचन करते हुए आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मैं भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट उद्योग को बढ़ावा देने लिए संदीप मारवाह को बधाई देता हूँ। उल्लेखनीय है कि इस बायोग्राफी की पहली प्रतिलिपि हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखजऱ्ी को भेंट की गई थी। समारोह में संदीप मारवाह ने कहा कि मैं यहां मौजूद हर व्यक्ति का उनके सहयोग, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं।


Leave a Reply