श्रीराम कथा सुनकर भक्तों की आंखें भर आईं

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

ग़ाज़ियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ संस्थान में चल रही श्रीराम कथा के छठे दिन मानस मर्मज्ञ संत अतुल कृष्ण भारद्वाज ने गुरु महिमा से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि चार वस्तुओं स्वास्थ्य, जीवन, परिवार और प्रतिष्ठा गुरु के माध्यम से ही प्रभु प्रदान करता है। शास्त्र आपके जीवन पर शासन करता है। आप शास्त्रों के अनुसार ही जीवन यापन करते हैं। गुरु मन पर काम करता है। गुरु आपका मन मांगता है। जो तन मांगे वह गुरु नहीं। शास्त्र और गुरु मन की ही कामना करते हैं। गुरु और शास्त्रों से शिक्षा लेकर जब आप विश्लेषण करके जीने लगते हो तो आप हंस बन जाते हो। इसलिए विश्लेषण करने की क्षमता स्वयं में पैदा कीजिये। जब से श्रीराम विवाह करके अयोध्या आये, तब से सुख ही सुख बरसने लगता है।

अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कैकेयी-मंथरा संवाद, कैकेयी-दशरथ संवाद, राम वनगमन कथा का बड़ा मार्मिक चित्रण किया। जिसे सुनकर सभी श्रोताओं के नैन सजल हो गए। देर तक सबकी आँखों में नमी बनी रही।

इससे पूर्व मानस पूजन में जजमान मेवाड़ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गदिया, महासचिव अशोक कुमार सिंघल, निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल, नरेंद्र प्रधान, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह सिसौदिया, नंद शर्मा, अनिल, आरपी वार्ष्णेय, सुभाष यादव, ईश्वर, डॉ. चेतन आनंद आदि शामिल हुए।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*