राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की 13 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। शनिवार को यहां मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लग रही हैं। पहले चरण के 13 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान के लिए वोटरों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इन सभी 13 सीटों में से 1343 बूथ अति संवेदनशील और 588 मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से 3 बजे तक होगा।
विधानसभा सीटें सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हैं। चुनाव में इन 13 सीटों पर कुल 4,892 मतदान केंद्रों पर होनेवाले मतदान में लगभग 37,83,055 मतदाता 189 उम्मीदवारों का भाग्य तय कर रहे हैं। पहले चरण की सीटों में चार को छोड़कर सभी पलामू प्रमंडल की सीटें हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 3 बजे तक जारी रहेगा।


Leave a Reply