प्रोटेम स्पीकर बदला जाना गलत, भाजपा जा सकती है सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नई दिल्ली। भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने प्रोटेम स्पीकर बदले जाने पर कहा कि यह कानूनी रूप से गलत है। शपथ भी नियमों के अनुसार नहीं ली गई थी। नई सरकार सभी नियमों का उल्लंघन कर रही है। हम राज्यपाल के समक्ष याचिका दायर कर रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट भी जा सकते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। उद्धव सरकार का आज शनिवार को फ्लोर टेस्ट होना है। एनसीपी के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया है। रविवार को स्थायी स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। इस दौरान विपक्ष के नेता का भी चुनाव होगा।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*