इंदिरापुरम पब्लिक पब्लिक स्कूल प्रताप विहार ने मनाया वार्षिकोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार ने अपना शानदार वार्षिकोत्सव (उम्मीद- अ जर्नी ऑफ इमोसन्स) शानदान तरीके से मनाया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि हरिओम पँवार (हिन्दी के सुप्रद्धि कवि) तथा सम्मानित अतिथि बिनोद कुमार साहू, कुमार गौरव तथा श्रीमती पीनाज त्यागी के साथ-साथ अन्य सम्मानित अतिथियों श्रीमती मीना सिंह (चेयरमैन ऑफ इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार), विशाल सिंह (संरक्षक इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल), श्रीमती शालिनी सिंह (तपेन्दु ऐजूकेशन सोसाइटी की अघ्यक्ष) के भव्य स्वागत तथा उनके द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री अजीत कुमार सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद विषयवस्तु (नव रसों यानी समस्त मानवीय भावो) पर आधारित समारोह शुरू हुआ। समाराह का उद्देश्य समाज को मानवीय भावों तथा उससे संम्बंधित क्रिया-कलापों से परिचित कराते हुए उनके प्रति लोगों के मन में सम्मान पैदा करना था। श्रद्धांजलि के पश्चात विद्यार्थियों नें स्वागत गान तथा सरस्वती वन्दना पर अद्भुत नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को हैरान कर दिया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने समस्त रसों पर आधरित विभिन्न नृत्य नाटकों के माध्यम से विभिन्न मानवीय भावों  तथा उनसे संम्बंधित घटनाओं का इस प्रकार चित्रण किया कि दर्शक अभिभूत हुए बिना न रह सके और विद्यालय एक ऐसा मंच साबित हुआ, जिसके द्वारा समस्त मानवीय भावनाओं तथा उनके प्रति सम्मनित दृष्टिकोण को ज्यादा से ज्यादा लोगों के मन में स्थापित किया जा सका। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेनू शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर विद्यालय द्वारा हासिल की गई सफलताओं का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि तथा हरिओम पँवार ने महत्वपूर्ण मानवता के संदेश को समाज में प्रसारित करने के लिए कार्यक्रम की प्रशंसा करने के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। रात आठ बजे श्रीमती रेनू शर्मा ने सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों के प्रति आभार जताया और राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्र्रम का समापन किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*