महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव सरकार को मिला बहुमत, 169 विधायकों ने दिया समर्थन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

– भाजपा के विधायकों ने किया सदन से वॉकआउट

मुंबई। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है। सरकार के पक्ष में 169 विधायकों ने अपना वोट दिया है। एमएनएस के विधायकों ने मतदान नहीं किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा हो गया। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने सत्र में नियम उल्लंघन का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र बिना वंदे मातरम के शुरू किया गया, ये सदन के नियमों का उल्लंघन है। प्रोटेम स्पीकर दिलीप पाटिल ने कहा कि गर्वनर ने इस सत्र की इजाजत दी है और नियमों के अनुसार ही सत्र शुरू किया गया है।

इसी बीच भाजपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया और सदन के बाहर जमकर नारेबाजी की। देवेंद्र फडणवीस ने सदन से बाहर आकर कहा कि ये सत्र असंवैधानिक और अवैध है। प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति भी असंवैधानिक थी।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*