भारतीय मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं : शाही इमाम

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। देश की राजधानी में नागरिकता कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा है कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) में अंतर है। साथ ही कहा है कि नागरिकता संसोधन कानून तो बन गया है, लेकिन एनआरसी कानून नहीं बना है। 

उन्होंने यह भी कहा कि विरोध प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है और हमें इससे कोई वंचित कर सकता है। साथ ही उन्होंने प्रदर्शनकारियों को यह भी नसीहत दी है कि प्रदर्शन के दौरान लोग अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पूर्वी दिल्ली के दरियागंज, जाफराबाद और सीलमपुर समेत आधा दर्जन इलाकों में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इस दौरान 20 से अधिक लोग घायल हुए तो कई वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई और बुधवार को भी माहौल तनावपूर्ण देखा गया है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*