बिहार बंद के दौरान जबरदस्तक हिंसा, 11 घायल और पुलिस पर फेंके बम

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

पटना। नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) और राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (एनआरसी) के विरोध में आयोजित राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बिहार बंद के दौरान शनिवार को राज्‍य में कई जगह भारी हिंसा हुई। सबसे बड़ी घटना पटना में हुई, जहां दो गुटों के बीच भिड़त के दौरान जमकर पथराव हुआ। इस दौरान हुई गालीबारी में 11 लोगों को गोली लगी, जबकि एक को छुरा भी मारा गया। घटना के दौरान पथराव में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए हैं। पटना में ही आंदोलनकारियों की गुंडई के शिकार मीडियाकर्मी भी हुए। इस दौरान दैनिक जागरण के छायाकार कुमार दिनेश भी घायल हो गए। उधर, औरंगाबाद में पथराव में एसडीपीओ सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव के दौरान कथित तौर पर पुलिस पर बमबारी भी की गई। मुजफ्फरपुर, भागलपुर व नवादा सहित कई अन्‍य जगहों पर भी भारी हिंसा की। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने जगह-जगह आंसू गैस के गोले छोड़े तथा लाठीचार्ज किया। इससे भी हालात काबू में नहीं आए तो हवाई फायरिंग की गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*