सैंट हुड के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गौतमबुद्धनगर। विद्यानगर के आमका रोड स्थित सैंट हुड कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने सामाजिक विज्ञान की विस्तृत जानकारी के लिए दिल्ली के ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण किया। छात्र-छात्राओं ने पार्लियामेंट जाकर लोकसभा, राज्यसभा, राष्ट्रपति भवन संग्रहालय, इंडिया गेट एवं राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की तमाम ऐतिहासिक जानकारी की। उन पलों को याद किया, जिसमें हमारे देश का इतिहास रचा गया और जिन्होंने हमारे देश के वास्तविक ढांचे के सुदृढ़ीकरण में अपना सहयोग प्रदान किया है। विद्यार्थियों के साथ प्रधानाचार्या आशा शर्मा, निदेशक अर्पित शर्मा, उप प्रधानाचार्या नीलम शर्मा, एक्टिविटी इंचार्ज हेमलता शिशौदिया, कल्पना, दिव्या गोले, शिल्पी, संकेत भाटी, आशीष, नरेश शिशौदिया आदि शिक्षक मौजूद रहे। प्रधानाचार्या आशा शर्मा ने बताया कि आगे भी बच्चों के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहेंगे, ताकि विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को जागृत किया जा सके और वे प्रेरणा लेकर समाज के बेहतर नागरिक बन सकें।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*