महाराष्ट्र : मंत्री अब्दुल सत्तार ने दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

मुंबई। उद्धव ठाकरे सरकार के कैबिनेट विस्तार के महज पांच दिन बाद ही शिवसेना कोटे से मंत्री बने अब्दुल सत्तार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि औरंगाबाद में जिला परिषद के उपाध्‍यक्ष का पद कांग्रेस को दे दिया गया है, इसलिए उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है। हालांकि, अभी तक अब्‍दुल सत्‍तार का इस्‍तीफा मंजूर नहीं किया गया है।

लेकिन महाराष्‍ट्र की राजनीति में जारी उथल-पुथल थमने का नाम ही नहीं ले रही है। मंत्री पद को लेकर एनसीपी-कांग्रेस ही नहीं, शिवसेना के विधायकों में भी नाराजगी अब खुलकर सामने आ रही है। अब्‍दुल सत्‍तार भले ही औरंगाबाद में जिला परिषद के उपाध्‍यक्ष के पद को अपने इस्‍तीफे की वजह बता रहे हैं, लेकिन खबरों के मुताबिक अब्‍दुल सत्‍तार को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। हालांकि, उनकी मांग थी कि उन्‍हें कैबिनेट में शामिल किया जाना चाहिए। वैसे, सत्‍तार के इस्‍तीफे की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सुनने में यह भी आया है कि मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सत्तार का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। शिवसेना अब्‍दुल सत्‍तार को मनाने में जुट गई है। कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे उन्‍हें मनपसंद मंत्रालय देकर मना लेंगे। महाराष्‍ट्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार के बाद से ही अब्‍दुल सत्‍तार नाराज चल रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं होने पर उन्होंने मंत्री पद से ही इस्तीफा दे दिया। वैसे बता दें कि बतौर विधायक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। ऐसे में अब्‍दुल सत्‍तार ने भी अभी काफी गुंजाइश छोड़ी है।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*