नोरा फतेही ने परिणीति को किया रिप्लेस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

मुंबई। एक्ट्रेस नोरा फतेही धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपने पैर जमा रही हैं। पिछले कुछ साल में आए आइटम नंबर्स में नोरा के जबरदस्त डांस के बाद उन्हें जल्द ही स्ट्रीट डांसर 3डी में एक्ट‍िंग करते देखा जाएगा। इस बीच यह भी खबर है कि नोरा ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को अजय देवगन स्टारर भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से रिप्लेस कर दिया है।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में परिणीति चोपड़ा को हटाकर नोरा फतेही को ले लिया गया है। इस फिल्म में पहले परिणीति चोपड़ा एक स्पाई का रोल निभाने वाली थीं, लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। अब उनकी जगह नोरा फतेही ने ले लिया है। फिल्म के नजदीकी सूत्रों ने भी कहा कि नोरा ऑन-बोर्ड आ चुकी हैं और वर्कशॉप्स भी अटेंड कर रही हैं। वे स्पाई के किरदार के लिए बॉडी लैंग्वेज पर भी काम कर रही हैं। वे 12 जनवरी के बाद से शूटिंग शुरू कर देंगी। यह शूटिंग शेड्यूल 15 दिन का है।

उल्लेखनीय है कि अजय देवगन स्टारर भुज: द प्राइड आफ इंडिया एक ड्रामा है। यह फिल्म 1971 के इंडो-पाक वॉर बैकड्रॉप पर बन रही है। फिल्म में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्न‍िक जो कि भुज एयरबेस के इन-चार्ज हैं, का किरदार प्ले कर रहे हैं। उनके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा एक सोशल वर्कर, संजय दत्त एक स्थानीय व्यक्त‍ि, राणा दग्गुबती लेफ्ट‍िनेंट कर्नल और एमी विर्क एक पायलट के रोल में हैं। बात करें नोरा फतेही की तो उनकी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है। पिछले दिनों जॉन अब्राहम की बाटला हाउस में नोरा का आइटम नंबर ओ साकी-साकी बहुत हिट हुआ था। जबकि परिणीति चोपड़ा फिलहाल साइना नेहवाल बायोपिक में बिजी हैं। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन भी जल्द ही आएगी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*