गाजियाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 5 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ रोड पर रविवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को टककर मार दी। ट्रॉली पलट गई। उसके नीचे दबने से पांच मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक (देहात) नीरज जादौन ने बताया कि मृतकों की पहचान सहारनपुर का चन्दर (35) पुत्र भूषण, गांव कोली थाना सरधना जिला मेरठ निवासी प्रवेश (18) पुत्र सुनील, योगेश (25) पुत्र काली, अमित (28) पुत्र मामचन्द और दर्शन (22) पुत्र कालीचरण के रूप में हुई, जबकि घायलों के नाम राहुल और पंकज है।

जादौन के अनुसार दुर्घटना रविवार देर रात करीब तीन बजे की है। बिजली का खंभा लगाने वाले कुछ मजदूर ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर घर लौट रहे थे। गाजियाबाद से मेरठ की ओर जाते हुए वर्धमानपुरम पुलिस चौकी के करीब पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने टककर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। उसमें सवार मजदूर ट्राली के नीचे दब गए। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से मजदूरों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला और उन सभी को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*