राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। श्री साईं सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को दंत व नेत्रों की जांच के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। हेल्थ शिविर में सैकड़ों लोगों ने नि:शुल्क उपचार कराया। श्री साईं हनुमान मंदिर बाग भटियारी चौधरी मोड़ गाजियाबाद में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में संस्था के संस्थापक महन्त विजय गिरी महाराज और अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जनहित में संस्था द्वारा प्रति सप्ताह शिविर जगह-जगह लगाए जाते हैं। संस्था का उद्देश्य हर व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। जरूरतमंद लोगों को फ्री चिकित्सा और वृद्धजनों को दवाइयां और कपड़े उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन संस्था की ओर से सुबह एक हजार लोगों को नाश्ता कराया जाता है। गौ सेवा के अलावा लावारिस शवों का दाह संस्कार भी संस्था कराती है। शिविर में डॉ डीके सिंह बावा, डॉ भारती शर्मा, राजा भाई, मुकेश चौधरी, अजय गुप्ता, किशन स्वरूप, सरदार कृष्ण कुमार, जगन लाल, नंदकिशोर, आरके शर्मा, अजय चोपड़ा, श्रीकांत पांडे, सुंदर भाटी, हिमांशु पाराशर, सतीश शर्मा (चिरोड़ी वाले) आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply