चीन में कोरोनो वायरस से मरने वालों की संख्या 9 हुई

मीडिया रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश चीन में कोरोनो वायरस से मरने वालों की संख्‍या नौ पहुंच गई है। बीजिंग ने एक बार फि‍र से चेतावनी जारी की है कि एसएआरएस वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक इस वायरस से 440 लोग चपेट में आ चुके हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अलर्ट जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 से 2003 के बीच चीन और हांगकांग में कोरोनो वायरस से करीब 650 लोगों की जान चली गई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बार चीन में इस घातक वायरस से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को अमेरिका में भी एक युवक को कोरोनो वायरस की चपेट में आने की पुष्टि की गई है। अमेरिका के अलावा कोरोनो वायरस के सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम से जुड़े होने के कारण दुनिया के बाकी देश भी सतर्क हो चुके हैं।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*