उत्तर भारत में छाया घना कोहरा

-दिल्ली में 8 डिग्री पहुंचा पारा, विजिबिलिटी 50 मीटर से कम, 22 ट्रेन लेट

नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से बुधवार को उत्तर भारत में धुंध की चादर छा गई। दिल्ली एनसीआर में कोहरा इतना घना है कि सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दिल्ली में सुबह का तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारापुला, सरिता विहार और गाजियाबाद पूरी तरह धुंध में लिपटा रहा। कम दृश्यता के चलते दिल्ली में पांच फ्लाइटें की उड़ान में देरी हुई और 22 ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा है और विजिबिलिटी 50 मीटर से कम पहुंच गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में भी कोहरा बरकरार रहेगा। मंगलवार को मौसम विभाग की उत्तर क्षेत्रीय पूर्वानुमान इकाई के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया था कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के लगभग बराबर 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले 24 घंटों की तुलना में चार डिग्री तक अधिक था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*