गाजियाबाद : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चार्टर्ड प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक चार्टर्ड प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग का मामला सामने आया है। सूचना पर इंडियन एयरफोर्स ने पायलट को सुरक्षित निकाला, इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन एक्सप्रेस-वे पर लंबा जाम लग गया। 

गाजियाबाद के सदरपुर गांव में गुरुवार दोपहर चार्टर्ड प्लेन में अचानक खराबी आने के चलते ईस्टर्न पेरीफेल पर एमरजेंसी लेंडिंग करानी पड़ी। लैंडिंग के दौरान विमान का एक लेफ्ट विंग छतिग्रस्त हो गया है। सूचना पर पहुंचे एयरफोर्स के जवानों ने पायलट को पूरी तरह सुरक्षित बचा लिया है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। एक्सप्रेस-वे पर हादसा होने के चलते लंबा जाम लग गया। वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। एक्सप्रेस-वे के आसपास के कई गांवों के लोग भी जमा हैं, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस पहुंच गई है। मौके पर पहुंची गाजियाबाद पुलिस के अनुसार जल्द ही यहां पर यातायात सुगम हो जाएगा और जाम की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। बताया जा रहा है कि जिस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, वह नेशनल कैडेट कोर का था। विमान में पायलट समेत दो लोग सवार थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*