राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शंभू दयाल महाविद्यालय प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में प्राचार्य डॉ मंजू गोयल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने, उसकी मर्यादा बनाए रखने एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात स्वयं सेवकों ने मतदान के प्रति जागरुकता को लेकर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। शिविर के द्वितीय सत्र में एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय था- लोकतंत्र के लिए शिक्षित मतदाता। प्रतियोगिता में अनेक विद्यार्थियों ने पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखे।
अध्यक्ष के रूप में बोलते हुए प्राचार्य डॉ मंजू गोयल ने धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा से ऊपर उठकर निष्पक्ष तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करने पर बल दिया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम गर्ग ने कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन किया। डॉ विंदु कर्णवाल ने सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के सहभागिता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नामों का चयन किया। कार्यक्रम में डॉ. अजय उपाध्याय, डॉ. कमलेश भारद्वाज, अनिल चौहान, डॉ. जेके सरोहा, डॉ. अनिल लाल, सुश्री प्रियंका गंगवार, डॉ. अनुराधा अग्रवाल, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. निहारिका गुप्ता, डॉ. अनुराग शर्मा आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के साथ शिविर विधिवत संपन्न हो गया।


Leave a Reply