डॉ. ब्रजपाल त्यागी ने डासना जेल में किए 13 ऑपरेशन

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

गाजियाबाद। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार, 25 जनवरी को हर्ष हास्पिटल व अवेकिंग इंडिया के सौजन्य से डॉ. ब्रजपाल त्यागी द्वारा ग़ाज़ियाबाद की डासना जेल में कान के पर्दे के 13 आपरेशन किए गए। डॉ त्यागी द्वारा किए गए सभी मरीजों के ऑपरेशन जेल अस्पताल में हुए और पूरी तरह सफल हुए हैं।

डॉ. बृजपाल त्यागी अवेकिंग इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य हैं। संस्था की ओर से गरीब कैंसर रोगियों का मुफ्त ऑपरेशन करने के साथ-साथ उन्हें नि:शुल्क दवा भी मुहैया करवाई जाती है। डॉ. त्यागी ने राष्ट्रीय जनमोर्चा को बताया कि पिछले साल उन्होंने गाजियाबाद की डासना जेल में 15 ऑपरेशन किए थे। इस दौरान एक मरीज की हड्डी भी बदली गई थी। दुनिया भर में जेल में मरीजों का ऑपरेशन करने वाले वह एकमात्र सर्जन हैं। उनकी इस उपलब्धि के लिए एनआरआई वेलफेयर सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से उन्हें सम्मानित करने के लिए बैंकॉक बुलाया गया था। इस पर उन्होंने संस्था के पास पर्याप्त बजट न होने की बात कही। जिसके बाद सोसायटी ने अपने ही एक सदस्य को बैंकॉक भेजा, जहां डॉ. त्यागी की तरफ से उन्होंने अवॉर्ड लिया। डॉ. ब्रजपाल त्यागी ने इसके बाद पुन: जेल अस्पताल में ऑपरेशन किया है। डॉ. त्यागी का नाम जेल मैं ऑपरेशन करने के लिए लिम्का बुक मैं दर्ज हुआ है। इस बार भी डासना जेल में डॉ. सुनील त्यागी, डॉ. बीपी त्यागी, डॉ. नियति धवन (director awakening India ) का नाम ऑपरेशन करने के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में 11 मई 2020 को दर्ज किया जाएगा और लंदन मैं हाउस ऑफ कॉमर्स में वर्ल्ड बुक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*