राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। जन सहयोग संस्थान ने पुलिस कमिश्नर से गाजियाबाद सीमा से सटे चिपियाना व शाहबेरी के पास नया पुलिस थाना सृजित व निर्मित करने की मांग की है ताकि यहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो सके और लोगों को लम्बी दूरी तय करके थाना बिसरख तक न जाना पड़े।
जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने नोएडा के पुलिस कमिश्नर को एक पत्र भेजकर चिपियाना और शाहबेरी के अलग-अलग थाना बनाने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा है कि थाना बिसरख काफी दूर है। ऐसे में लोगों को बिसरख जाने में समस्या पेश आती है। चूंकि चिपियाना और शाहबेरी गाजियाबाद सीमा से सटे हुए हैं, इसलिए ऐसे में यहां लोगों की सहूलियत और सुरक्षा के लिए एक नए पुलिस थाना का निर्माण जरूरी है। शर्मा ने जनहित में पुलिस कमिश्नर से इस मांग को पूरा कराने की मांग की है।


Leave a Reply