वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने पेश किया बजट

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। आज बजट भाषण पढ़ते हुए निर्मला सीतारमण ने जीएसटी के लिए पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को याद किया। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2020 तक जीएसटी का आसान वर्जन आएगा। जीएसटी लागू करना सरकार का ऐतिहासिक फैसला है।

उन्होंने कहा कि इकोनॉमिक स्लोडाउन और कमजोर डिमांड के बीच लोगों की निगाहें अब बजट 2020 पर टिकी हैं। इस बात की उम्मीद जतायी जा रही है कि देश के मौजूदा आर्थिक हालात को देखते हुए सीतारमण टैक्स में कमी, किसानों, मिडिल क्लास और एमएसएमई सेक्टर के लिए विशेष प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान कर सकती हैं। सीतारमण वित्त वर्ष 2020-21 के केंद्रीय बजट में एक अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2021 के बीच सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं, खर्च एवं विभिन्न आर्थिक प्रस्तावों को संसद के पटल पर रखेंगी। उल्लेखनीय है कि यह निर्मला सीतारमण के कार्यकाल का दूसरा बजट है। 2014 से 2018 तक दिवंगत पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया था। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल का अंतिम अतंरिम बजट पीयूष गोयल ने पेश किया था, जबकि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण ने जुलाई में पेश किया था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*