बजट 2020 : टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव, 5 लाख की वार्षिक आय पर टैक्स नहीं

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्‍ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट शनिवार को संसद में पेश किया। बजट प्रस्‍तुत करते हुए सीतारमण ने मध्‍यम वर्ग को बड़ी राहत दी। उन्‍होंने टैक्‍स स्‍लैब में बदलाव करते हुए कहा कि पांच लाख रुपये तक की सालाना इनकम पर कोई टैक्‍स नहीं देना होगा।

टैक्स स्लैब इस प्रकार है:

  • अब 5 से 7.5 लाख रुपये की सालाना कमाई तक 10 फीसदी टैक्स देना होगा।
  • 7.5 से 10 लाख रुपये की सालाना कमाई तक 15 फीसदी टैक्स देना होगा।
  • 10 से 12.5 लाख रुपये की सालाना कमाई तक 20 फीसदी टैक्स देना होगा।
  • 12.5-15 लाख रुपये तक की सालाना कमाई तक 25 फीसदी टैक्स देना होगा।

वित मंत्री ने कहा कि आईडीबीआई बैंक की शेष पूंजी को स्टॉक एक्सचेंज में बेचा जाएगा। उन्होंने ऐलान किया कि अब बैंकों में लोगों की जमा 5 लाख रुपये तक की राशि सुरक्षित रहेगी, जबकि पहले ये सीमा सिर्फ एक लाख रुपये की थी। सीतारमण ने  बजट प्रस्‍तुत करते हुए कहा कि एलआईसी के लिए सरकार आईपीओ लाएगी, कंपनी में अपनी बड़ी हिस्सेदारी भी बेचने का प्रस्ताव है।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*