झारखंड : रांची में पुलिसवाले ने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

रांची। राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है। शहर के बड़गांई इलाके में एक पुलिस वाले ने अपने परिवार के तीन लोगों की नृशंस हत्‍या कर दी। बेटी के प्रेम प्रसंग से आजिज पुलिसकर्मी ने पत्‍नी, बेटी और बेटे की हथौड़े से पीटकर और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी स्‍पेशल ब्रांच में तैनात है। वह पलामू के रेहला थाना के तोलरा गांव का रहने वाला है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर तफ्तीश कर रही है।

जिस कमरे में तीनों शव पड़े हैं, उस कमरे को सील कर दिया गया है। परिवार के लोगों का पुलिस इंतजार कर रही है, घर अभी सील कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बृजेश तिवारी अपनी पुत्री के प्रेम प्रसंग से परेशान थे। बेटी घर से भाग कर शादी करना चाहती थी। इसी को लेकर शुक्रवार की रात ड्यूटी से आने के बाद नशे में धुत बृजेश तिवारी का विवाद हुआ। पत्नी और बच्चों से विवाद के क्रम में है बृजेश तिवारी ने हथौड़ी और चाकू से मार कर पत्नी बेटी और बेटा की हत्या कर दी और खुद जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की।

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने अपनी पत्नी, बेटा और बेटी को घरेलू विवाद में जान से मार दिया और खुद भी जहर खा कर आत्‍महत्‍या की कोशिश की। जिंदगी से जूझ रहे पुलिसकर्मी को  रिम्स के मेडिसिन विभाग ने भर्ती कराया गया है। पुलिसकर्मी का नाम ब्रजेश तिवारी बताया गया है। हत्‍यारे पुलिसवाले ने हथौड़ा और चाकू से तीनों की हत्या करने के बाद रांची के पंडरा में रहने वाली अपनी बहन को फोन किया और कहा कि तीनों को मार दिए हैं।

आरोपी पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी पलामू का रहने वाला है । वह झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एस आई बी के डीएसपी मनीष तोपो का बॉडीगार्ड है। मृतकों में बृजेश तिवारी की पत्नी रिंकी देवी, बेटी खुशबू और बेटा बादल  शामिल हैं। घटनास्थल सदर थाना क्षेत्र के बड़गाई स्थित चित्रगुप्त नगर के बगल में ब्रिटिश पब्लिक स्कूल गली में है। बेटी खुशबू बरियातू के सेवंथ डे स्कूल में दसवीं और बेटा आठवीं में पढ़ता था। यह परिवार बड़गाईं में डेढ़ साल से बलदेव साहू के मकान में किराए पर रह रहा था। रांची के बड़गाईं इलाके के चित्रगुप्त नगर में रात 12.30 बजे इस वीभत्‍स घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्पेशल ब्रांच में कार्यरत पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में की हत्या की है। पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। हत्या के बाद जहर खाने वाला पुलिसकर्मी फिलहाल रिम्स में इलाजरत है। पुलिसकर्मी का नाम ब्रजेश तिवारी है। वह करीब 2 वर्षों से अपने परिवार के साथ बड़गाई इलाके में रह रहा था। सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*