राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के कप्यूटर अनुभाग में कार्यरत सहायक प्रोग्रामर राजीव गोयल को अनियमितता बरतने के आरोप में शनिवार को जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के अनुसार राजीव गोयल पर आरोप है कि उसकी देखरेख में कंप्यूटर टोनर एवं कारटेज की आपूर्ति में व्यापक पैमाने पर अनियमितताएं बरती गई हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए मुख्य अभियंता वीएन सिंह को जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है।


Leave a Reply