वसंत आगमन में काव्य संध्या का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

गाजियाबाद। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ट्रांस हिंडन इकाई द्वारा रविवार को वसंत आगमन के उपलक्ष्य में एक भव्य काव्य संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अ.भा.सा.प, मेरठ प्रांत के अध्यक्ष देवेन्द्र देव मिर्जापुरी ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में अ.भा.सा.प., मेरठ प्रांत के प्रदेश मंत्री अरविंद भाटी और संयुक्त महासचिव डा. चेतन आनंद उपस्थित रहे।

ट्रांस हिंडन ईकाई के अध्यक्ष बी.के.वर्मा “शैदी” के मार्गदर्शन और सचिव पीयूष कांति के संयोजन में यह कार्यक्रम एस.एल. तायल नैचरोपैथी सेन्टर, राजेन्द्र नगर, साहिबाबाद में आयोजित किया गया। श्रीमती नंदिनी श्रीवास्तव ने बहुत सुंदर मंच संचालन किया। वसंत के स्वागत में सभी कवियों ने मनमोहक कविताएं और गीत सुनाएं और हास्य-व्यंग्य की रचनाओं ने भी श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। सर्वश्री नीरज गुप्ता, मुक्ता वार्ष्णेय, शोभा सचान, ज्योति राठौर, डा. मनोज कुमार, मयंक राजेश, डी.पी.सिंह, बी.एल. बत्रा अमित्र, वंदना कुंवर रायजादा, मीनाक्षी शर्मा, दुर्गेश अवस्थी, राजीव उपाध्याय समेत 20 कवियों ने अपने काव्य-पाठ से पूरे परिवेश को सुगंधित कर दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*