दिल्ली विधानसभा चुनाव : 11 बजे तक 14.75 फीसदी हुआ मतदान

प्रीतिका बच्चन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 14.75 फीसद मतदान हुआ है। पीटीआई के अनुसार चुनाव आयोग के हवाले से यह जानकारी मिली है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी ने औरंगजेब लेन के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उत्तर पूर्वी दिल्ली के बाबरपुर प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र पर तैनात एक चुनाव अधिकारी उधम सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

शनिवार को कुल 70 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह करीब 11 बजे तक 14.75 फीसद मतदान हुआ है। एक अन्य घटनाक्रम के तहत अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। फिलहाल, एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता 672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज करेंगे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*