राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 37 हो चुकी है। पुलिस ने अब तक इस मामले में 130 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने आप पार्षद ताहिर हुसैन का घर और फैक्टरी को सील कर दिया। ईस्ट दिल्ली में भड़की हिंसा की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एसआईटी करेगी। इसके लिए दो टीमें बनाई गई हैं। एसआईटी का नेतृत्व डीसीपी जॉय तिर्की और डीसीपी राजेश देव करेंगे।
उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हिंसा को लेकर तीन दिन बाद अहम खुलासा हुआ है। करावल नगर में कारों को जलाने के बारे में पता चला है कि नेहरू विहार के पार्षद ताहिर हुसैन के घर से सटे पूर्व पार्षद महक सिंह के मकान में सोमवार को खजूरी के एक परिवार की युवती की शादी होनी थी। हिंसा के दौरान उस दिन इस मकान में आग लगा दी गई। पार्किंग में खड़ी गाड़ियां तोड़ दी गईं, करीब एक दर्जन गाड़ियां जला दी गईं।
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि सड़क पर बैठे लोगों की वजह से 35 लाख लोगों को परेशानी हो रही थी। मैंने रोड खुलवाने की बात कही तो मुझे आतंकी कहा जा रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा मामले में पुलिस अब तक 130 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने अब तक 48 एफआइआर दर्ज की है।
केजरीवाल ने कहा कि अगर हिंसा में कोई आम आदमी पार्टी का नेता या कार्यकर्ता शामिल हुआ है तो उसे दोगुनी सजा मिलनी चाहिए। हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को दिल्ली सरकार 10-10 लाख मुआवजा देगी। दिल्ली सरकार एसीपी मनजीत सिंह रंधावा ने शांति बहाली के लिए दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन और अमन कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में लोगों से शांति बहाली में सहयोग देने की अपील की गई।
उधर हिंसाग्रस्त खजूरी खास में पुलिस और अद्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया। स्पेशल सीपी कानून और व्यवस्था एसएन श्रीवास्तव गुरुवार को खजूरी खास में लोगों के बीच पहुंचे और सभी से शांति बहाली की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि सब मिलकर भाई चारे के साथ काम करें। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए तत्पर है।


Leave a Reply