आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

प्रीतिका बच्चन

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा के बीच एसएन श्रीवास्तव को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। गृह मंत्रालय की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी बताया गया है। फिलहाल, एसएन श्रीवास्तव पहले से ही दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) के पद पर तैनात हैं। वह 29 मार्च को दोपहर में दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त पदभार संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली हिंसा पर नियंत्रण के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को आईपीएस अधिकारी एसएन श्रीवास्तव को सीआरपीएफ से वापस बुलाकर दिल्ली पुलिस का विशेष आयुक्त (कानून-व्यवस्था) नियुक्त किया था। दरअसल, एस एन श्रीवास्तव की नियुक्ति ऐसे वक्त में हुई है, जब दिल्ली में हुई हिंसा में को लेकर पुलिस की आलोचना हो रही है। इतना ही नहीं, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा को रोकने में नाकाम रहने के लिए कोर्ट ने भी दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई है।
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के जाफाराबाद, मौजपुर, चांदबाग आदि इलाकों में बीते दिनों हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। एस एन श्रीवास्तव एजीएमयूटी कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं। इन्हें अमूल्य पटनायक के विस्तारित कार्यकाल के खत्म होने के बाद दिल्ली पुलिस का अतिरिक्त प्रमुख बनाया गया है। इससे पहले एस एन श्रीवास्तव केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) के पद पर कार्यरत थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*