कांग्रेस का बड़ा फैसला, अनिल चौधरी दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष नियुक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी ने अभिषेक दत्त, जयकिशन, मुदित अग्रवाल, अली हसन और शिवानी चोपड़ा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। शिवानी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी हैं।
पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व विधायक अनिल चौधरी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्ति किया है।
उल्लेखीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 में एक भी सीट नहीं जीत पाने के बाद सुभाष चोपड़ा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तिफा दे दिया था। उन्होंने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ दिया था। इसके बाद से यह पद खाली था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त अनिल चौधरी पहले पटपड़गंज से विधायक रहे हैं। वह दिल्ली युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह हैं। उपाध्यक्ष बनाए गए अभिषेक दत्त मौजूदा समय में पार्षद हैं और दिल्ली विधानसभा चुनाव में कस्तूरबा नगर से कांग्रेस उम्मीदवार थे। जयकिशन उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे हैं। मुदित अग्रवाल पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल के पुत्र हैं। वे भी इस बार चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने इस सीट से आम आदमी पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई अलका लांबा को चुनावी मैदान में उतरा था। शिवानी चोपड़ा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी हैं और वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से खड़ी हुई थीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*