ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल, जेपी नड्डा ने दिलाई सदस्यता

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पहले ज्योतिरादित्य भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता जफर इस्लाम भी थे।
सिंधिया ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की। इससे पहल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर भाजपा पर मध्य प्रदेश की सरकार को गिराने का आरोप लगाया है। जबकि मंत्री और विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों को टूट का डर सता रहा है। देर रात भाजपा के 106 विधायकों को भोपाल से दिल्ली ले जाया गया। उधर तोड़-फोड़ की आशंका के चलते कांग्रेस ने भी अपने विधायकों को विशेष विमान से जयपुर भेज दिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*