अमिताभ बच्चन ने कोरोना को दिखाया ठेंगा, देसी अंदाज में सुनाई अवधी कविता

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में फैला हुआ है और अलग-अलग तरीके से लोग इससे बचने के उपाय बता रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने एकदम देसी अंदाज में अवधी कविता के रूप में इससे बचने का उपाय समझाया, जो बहुत पसंद किया जा रहा है।
अमिताभ ने ट्वीटर पर एक दिलचस्प विडियो ट्वीट किया है, जिसमें वह कोरोना का ठेंगा दिखा रहे हैं। रोचक यह भी है कि वह देसी अंदाज में अपनी अवधी भाषा में कविता के जरिए यह संदेश दे रहे हैं। आप भी जानिए, ‘बहुतेरे इलाज बतावैं, जन जनमानस सब। केकर सुनैं केकर नाहीं कौन बाताई ई सब। क्येऊ कहेस कलौंजी पीसौ, केऊ आंवला रस। केऊ कहेस घर मां बैठओ हिलो न टस से मस। ईर कहिन औ बीर कहिन कि अइसा कुछ भी करौ ना। बिन साबुन के हाथ धोइ के, केऊ के भैया छुअव ना। हम कहा चलौ हमहू कर देत हैं जैसन बोलैं सब। आवै देव कोरोना फिरौना ठेंगवा देखाउब तब।’

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*