नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के प्रकोप ने गरीबों, मजलूमों, दिहाड़ी मजदूरों और रिक्शा चालकों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। लॉकडाउन के कारण इनकी रोजी-रोटी पर ब्रेक लग गया है। पब्लिक ट्रांस्पोर्ट बंद होने के कारण मजदूरों ने घर-गांव जाने के लिए पैदल ही कूच कर दिया है। ऐसे में आनंद विहार में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर हजारों लोगों की भीड़ इक_ा हो गई है। बॉर्डर सील होने के कारण पुलिस मजदूरों को आगे नहीं बढऩे दे रही है। मजदूर भी बॉर्डर पर ही बैठ गए हैं। उनकी घर जाने की जद्दोजहद जारी है।


Leave a Reply