नई दिल्ली। कोविड-19
से देश में तीन और मौतें दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या बढक़र 34
हो गई है। जबकि कोरोना मरीजों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को मरीजों की संख्या
1071 से बढक़र 1278 हो गई। इनमें 49
मरीज विदेशी हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना के
102 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं।
महाराष्ट्र में इस बीच कोरोना वायरस से 10 मौतें हो चुकी हैं। यहां कोरोना के मामले 225 सामने आ चुके हैं। केरल में भी कोरोना के मामले 200 के पार पहुंच चुके हैं। गुजरात में इस बीमारी से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। तकरीबन सभी राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती दिख रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक देश के 27 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
कोरोना के मरीजों की संख्या राज्यों में इस तरह से है- अंडमान और निकोबार-
9, आंध्र प्रदेश में 23, बिहार-15,
छत्तीसगढ़-7, दिल्ली –
87, गोवा -5, गुजरात-69, हरियाणा-36,
हिमाचल प्रदेश-3,
कर्नाटक- 80, केरल
-202, मध्य प्रदेश- 47, महाराष्ट्र- 225, मणिपुर-1,
मिजोरम-1, ओडिशा-3,
पुदुचेरी-1, पंजाब-38,
राजस्थान-59, तमिलनाडु-67, तेलंगाना-71, चंडीगढ़-8,
जम्मू और कश्मीर-48, लद्दाख-13,
उत्तर प्रदेश में 82, उत्तराखंड -7, पश्चिम बंगाल-22 मामले की पुष्टि हो चुकी है। यानि देश में
1251 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें 49 विदेशी लोग भी हैं जो कोरोना से संक्रमित हैं। इसके साथ 46
मामले ऐसे हैं जिनके संपर्क की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply