कोरोना: उत्तर प्रदेश में मास्क पहनना अनिवार्य, योगी सरकार का सख्त आदेश

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिस की ओर से किए ट्वीट में कहा गया है कि घर से बाहर निकलने पर हर व्यक्ति द्वारा फेस कवर, मास्क का प्रयोग अथवा चेहरे को कपड़े, रुमाल, गमछा, दुपट्टा से ढके जाने को अनिवार्य करने संबंधी आदेश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था। केजरीवाल सरकार ने बुधवार को फैसला लिया कि दिल्ली में मास्क लगाकर बाहर निकलना सभी के लिए अनिवार्य होगा, नहीं तो कार्रवाई होगी। जबकि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में लोगों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना या चेहरे को ढककर रखना अनिवार्य कर दिया गया। सरकारी आदेश के मुताबिक, कोरोना वायरस के संक्रमण को और ज्यादा फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।
कोरोना वायरस से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार एक्शन में हैं और वह कठोर फैसले भी ले रहे हैं। बुधवार को ही सरकार ने 15 जिलों के हॉटस्पॉट एरिया को सील करने का आदेश जारी किया था। ये इलाके 15 अप्रैल सुबह तक सील रहेंगे। इन इलाकों में जरूरी सामानों की होम डिलिवरी होगी और लोगों की किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*