कोविड-19: देश में मरने वालों की संख्या 199 हुई

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 199 तक पहुंच गया है। पिछले 12 घंटे में 547 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
आज शुक्रवार को भारत में लॉकडाउन का 17वां दिन है। 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म करने की तिथि निर्धारित की गई है। फिलहाल इसे आगे बढ़ाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। वहीं अंडमान और निकोबार में सभी 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। उनका कोरोना टेस्ट नेगेटिव पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या भी बढ़कर 6412 तक पहुंच गई है, जिनमें से 5709 लोगों का इलाज चल रहा है और 504 लोग ठीक हो चुके हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*