प्रधानमंत्री के निर्देश पर केंद्रीय मंत्रियों ने दफ्तर में शुरू किया काम

-सुधांशु श्रीवास्वत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश को देखते हुए केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार से दफ्तर से काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद, किरेन रिजिजू, संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल, अर्जुन मुंडा, गिरिराज सिंह समेत कई मंत्री दफ्तर पहुंच गए हैं।
सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के अपने दफ्तर पहुंचे केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि केवल वरिष्ठ अधिकारी और न्यूनतम आवश्यक कर्मचारी ही कार्यालय आएंगे। वहीं, दिल्ली के शास्त्री भवन में भी अधिकारियों ने पहुंचना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के शरीर के तापमान की जांच की जा रही है और उनकी गाड़ियों को सेनिटाइज किया जा रहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट किया कि ‘हर दिन के भांति आज भी मंत्रालय के अपने ऑफिस पहुंच गया हूं। कोरोना से लड़ाई हेतु बताए गए सभी उपायों के साथ मैं निरंतर अपने कार्यालय आता रहा हूं। आप सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं घर में रहें,स्वस्थ रहें।’
प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के साथ वरिष्ठ अफसरों को दफ्तर से ही काम करने का निर्देश दिया था। इससे पहले लॉकडाउन के कारण अधिकांश मंत्री और शीर्ष अफसर घर से ही काम कर रहे थे। पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सोमवार से मंत्रालयों में बैठकर काम करने के लिए कहा। अभी फिलहाल संयुक्त सचिव स्तर तक के अफसरों को ही मंत्रालय में काम के लिए बुलाया गया है। इससे नीचे के स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यकता के अनुसार से ही बुलाया जाएगा।

admin
About admin 3407 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*