गाजियाबाद। सामाजिक संस्था ‘अन्न पात्र’ द्वारा किसी भी आपदा, संकट, महामारी या शांति काल के समय में भोजन व राशन का वितरण किया जाता है, जिससे कोई भूखा ना रहे। इसी कड़ी में आज गुरुवार को संस्था ने नसीरपुर रेल्वे फाटक के पास झुग्गियों, विवेकानंद नगर पुल के नीचे – रेलवे लाइन के पास स्थित झुग्गियों, रजापुर कब्रिस्तान के पास गरीब मजदूर परिवारों, लाल कुआं स्थित और गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले गरीब व जरूरतमंद परिवारों को भोजन के 1000 पैकेट और राशन के 50 पैकेट वितरित किए।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम जनमानस को कोरोना संक्रामण से बचाने के लिए पूरे देश मे लॉकडाउन को 03 मई, 2020 तक बढ़ा दिया है। होटल- ढाबे सब बंद हैं। मेहनत-मजदूरी करने वाले गरीब के पास पैसे नहीं हैं, जिसके कारण मजदूर, बेघर आदि परिवार परेशान हैं। एक तरफ कोरोना संक्रामण का खतरा तो दूसरी तरफ भूख की पीड़ा। ऐसे में अन्न पात्र संस्था भोजन के पैकेट और राशन वितरण कर जरूरतमंदों की पूरी तरह से मदद कर रही है।
राष्ट्रीय जनमोर्चा से संस्था के पदाधिकारी तरुण मानव गुप्ता ने बताया कि जब तक कोरोना का संकट समाप्त नहीं हो जाता, संस्था गरीब व जरूरतमंद परिवारों में राशन-भोजन का वितरण हर दिन करती रहेगी। इसके अलावा पशु-पक्षियों के लिए भी हर दिन भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इस मदद-इमदाद में अंकित गुप्ता, पुष्पेन्द्र, नितिन बंसल, रोशिनी ठाकुर, मंजु शर्मा, अदित्य, राजेंद्र गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply