विवेक श्रीवास्तव
सुल्तानपुर। वैश्विक महामारी संकट से बचाव के लिए निजी समूहों और व्यक्तियों की भूमिका प्रतिदिन महत्वपूर्ण व सराहनीय होती जा रही है। इन की कोरोना से लड़ाई गति पकड़ रही है।शहर के अर्यमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से चन्दौकी, उलरा,अजियाउरुर देई, में मास्क एवं ग्लव्स का वितरण किया गया। शाकुन्तलम एकेडमी संस्थान द्वारा कई गांव एवं बाजारों में लोगों को मास्क एवं ग्लब्स का वितरण किया गया। संस्था की ओर से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के विषय में जानकारी भी दी गई। शाकुन्तलम अकादमी के कार्यकर्ता विभूति मिश्र,संदीप,गिरीश चंद द्वारा रुदौली,मठा, छप्पन कोट,पिछौरा आदि गांवों में मास्क,ग्लव्स,एवं पत्रक वितरण किया गया।
दीवानी के अधिवक्ता इन्द्र देव मिश्रा के नेतृत्व में शिवमूरत पाण्डेय, उदयभान पाण्डेय व नामिका अधिवक्ता अशोक कुमार शुक्ला ने लोगों में मास्क वितरण किया। कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में निजी लोग भी अपनी तरफ से जिले को सुरक्षित करने में लगे हैं। दीपांशु निगम एडवोकेट के द्वारा सीताकुण्ड के चित्रगुप्त धाम, शंकर मंदिर, वनवासी छात्रावास को हाइको क्लोराइड घोल और ब्लिचिंग पाउडर का मशीन के जरिये छिड़काव कराया गया। इस मौके पर डॉ मनीष श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, अर्थ, मृत्युंजय, दुर्गेश (पआदि मौजूद रहे। राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राजा की ओर से केएनआई कस्बे एलआईसी ऑफिस, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस और विनोवापुरी मोहल्लों में सेनेटाइजर का छिड़काव कराया गया। सजल सिंग, प्रभात सिंह आदि रहे।

Leave a Reply