मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए शासन ने दिए निर्देश, सुरक्षा उपायों के लिए कंपनी और प्रबंधन से किया आग्रह

विवेक श्रीवास्तव

सुल्तानपुर।  वैश्विक कोरोना महामारी संकट में लॉक डाउन में कंट्रोनमेंट एरिया, हॉटस्पॉट और अन्य संक्रमित क्षेत्र में कवरेज करने वाले मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।मंत्रालय ने मीडिया हाउस प्रबंधन और कंपनी प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे फील्ड स्टाफ, ऑफिस स्टाफ और अन्य मीडिया कर्मियों के लिए उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति सचेत वह कर आवश्यक कदम उठाएं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने India Fights Corona ट्विटर हैंडल पर यह एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि सभी प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े रिपोर्टर, कैमरामैन,फोटोग्राफर व अन्य मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य के प्रति आवश्यक कदम उठाए जाएं। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से देश में कई मीडिया कर्मी संक्रमण में आए हैं। मंत्रालय ने मुंबई में 50 से अधिक और तमिलनाडु में 25 से अधिक मीडिया कर्मियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद यह दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*