सुल्तानपुर में मिला तीसरा कोरोना पॉजिटिव.

सूडानी जमातियों खिदमतगार है मदरसा जामे इस्लामिया का मौलाना

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता सुल्तानपुर।
 जिले में शनिवार को तीसरा कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कम्प मच गया है। संक्रमित मौलाना मकबूल जामे इस्लामिया खैराबाद में  नौकरी करता है तथा सूडानी जमातियों के 12 खिदमतगारों में से एक है, जो पहले से ही कोरेनटाइन है। उसे कुड़वार के एल 1 हॉस्पिटल/ सेंटर में शिफ्ट किया गया है।

प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज में रहे सूडानी विदेशियों के संपर्क में आने वाला मौलाना मकबूल अहमद खान पुत्र अयास खैराबाद का रहने वाला और मदरसे में शिक्षक है।

ज्ञात हो कि सूडान का मोहम्मद अब्दुल्ला जैम व ढेमा गांव के सुभाष शर्मा पहले से संक्रमित होने पर जेरे इलाज हैं।  उधर कोरन्टीन किए गए 14 लोगों के सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे जिनमें शुक्रवार की देर रात सभी की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 13 अन्य लोगों की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आई है। मौलाना के संक्रमित होने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3 हो गई है। जबकि एक महिला को फैजाबाद से सुल्तानपुर इलाज के लिए शुक्रवार को ट्रांसफर किया गया था। जिले में 3 कोरोना मरीजों के मिलने के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस और प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। संक्रमित एरिया की ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*