नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी से निपटने और लॉकडाउन को लेकर सोमवार को गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस हुई। इस मौके पर गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 80 फीसदी मंडियों का संचालन जारी होगा। 26 अप्रैल तक देश में 80 फीसदी गेहूं कटाई का काम हो गया है। लॉकडाउन के दौरान गेहूं की बिक्री आसान होगी। 60 फीसदी फूड प्रोससिंग यूनिट को काम शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम ने दौरा किया था। इस टीम ने पुणे के पिंपरी-चिंचवड का दौरा किया। पुणे में कोरोना के मामले दोगुने होने की दर 7 दिन है। केंद्र की टीम ने जयपुर का भी दौरा किया है। यहां राहत शिविरों, अस्पतालों का दौरा किया।
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। देश में रिकवरी रेट 22.17 फीसद रहा। देश में 85 जिलों में पिछले 14 दिनों से कोई केस नहीं है। देश के 16 जिलों में पिछले 28 दिनों में कोई केस नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम ने मुख्यमंत्रियों से सजग और सचेत रहने को कहा है। पीएम ने अन्य बीमारियों के इलाज में कोई ढिलाई नहीं बरतने की बात मुख्यमंत्रियों से की है। फ्रंटलाइन वर्कर्स, किसी व्यक्ति या किसी समुदाय के साथ कोरोना की वजह से भेदभाव नहीं होना चाहिए। यह लड़ाई कोरोना वायरस के खिलाफ है न कि कोरोना मरीज या कोरोना योद्धाओं से। उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रसार के लिए किसी समुदाय या क्षेत्र को दोष नहीं देना चाहिए। स्वास्थ्य और स्वच्छता कर्मचारियों को हमला नहीं किया जाना चाहिए।
उधर, आईसीएमआर ने रैपिड ऐंटी बॉडी टेस्ट को लेकर राज्यों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। चीन की दो कंपनियों ग्वांझू वोंडफो बायोटेक और झुहाई लीवजॉन डायग्नोसिट्क्स के किट नहीं इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। दोनों कंपनियों की किट में कोरोना वायरस टेस्ट के रिजल्ट बड़े स्तर पर भिन्नता दिखाते हैं।
देश में 1396 कोरोना के नए मामले
भारत के कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,380 हो गई है। इसमें 21132 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 6362 ठीक हो गए और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 886 मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटों में 1463 नए मामले सामने आए हैं और 60 मौतें हुईं हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक मौतें हैं। जहां कल कोरोना वायरस के 19 सौ मरीज सामने आए थे, वहीं आज 1463 नए मामले सामने आए हैं।


Leave a Reply