राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अयोध्या। रविवार को दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रहने के बाद शाम से तेज आंधी के साथ गरज चमक के साथ बारिश भी हुई जो काफी रात तक जारी रही। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी सूचना मिली है। तेज आंधी आने से कई जगह पेड़ गिर गए तो कई जगह बिजली के खंभे गिर गए। अयोध्या, सुल्तानपुर,अमेठी और अकबरपुर में कई जगह पेड़ व खंभे गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। आम और गेहूं की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटें में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने वा हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। हवा सामान्य से तेज गति से मुख्यतया पूर्वी चलने के आसार हैं रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, सापेक्षिक आद्रता अधिकतम 87 प्रतिशत और सापेक्षिक आद्रता न्यूनतम 49 प्रतिशत रही। हवा की गति 5.7 किलोमीटर प्रति घंटा रही जिसकी दिशा दक्षिणी -पूर्वी रही।

Leave a Reply