राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। हॉटस्पॉट क्षेत्रों का प्रमुख सचिव, पुलिस महानिरीक्षक और डीएम-एसएसपी ने निरीक्षण किया। इस बीच क्षेत्र के लोगों से आधिकारियों ने बातचीत भी की और उनकी समस्याएं जानी और थानेदारों व क्षेत्राधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया।
मंगलवार को गाजियाबाद पीआरओ के अनुसार कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन के सफल क्रियान्वयन व कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव सुधीर गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने मंगलवार को हॉटस्पॉट क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर लॉकडाउन की स्थिति व आइसोलेशन केन्द्रों, खाद्यान्न क्रय केन्द्र आदि का निरीक्षण किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इस बीच मौजूद लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में भी जाना। खाद्यान्न क्रय केंद्र पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अतिशीघ्र भुगतान करने तथा जनपद में बनाए गए सभी हॉटस्पॉट व अन्य क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा हॉटस्पॉट क्षेत्रांतर्गत रहने वाले व्यक्तियों की दैनिक आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है।


Leave a Reply