अर्यमा संस्था की कोरोना से लड़ाई जारी, 8000 मास्क, सैनिटाइजर व पम्पलेट का कराया वितरण

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

सुलतानपुर। वैश्विक कोरोना महामारी से बचाव के लिए निजी संस्थाओं एवं समूहों का प्रयास जारी है। कोरोना से बचाव के लिए जंग में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। इन्हीं में सुल्तानपुर जिले की अर्यमा चैरिटेबल ट्रस्ट ने सुल्तानपुर और अमेठी जिले में संक्रमण से बचाव के सामान वितरित करने का जिम्मा उठाया है। संस्था के अगुआ विकास मिश्रा भी ऐसे ही कर्मयोद्धा में शामिल हैं। जो इंग्लैंड में रहकर भी अपने लोगों के बचाव का उपाय करने के लिए संस्था के कार्यकर्ताओं को मदद के लिए मैदान में उतार दिया है। अर्यमा चैरिटेबल ट्रस्ट शिक्षा दिलाने के साथ ही सामाजिक सेवा के लिए भी प्रतिबद्ध है।

वैश्विक कोरोना वाइरस की महामारी से लोगों को निजात दिलाने के लिए संस्था ने अमेठी और सुल्तानपुर में मास्क, सेनेटाइजर और ग्लब्स और जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का जिम्मा उठाया है।यहां संस्था के विभूति शंकर मिश्रा परिवार व सहयोगियों के साथ मिलकर बचाव के निर्देश वाले प्रिन्टेड पर्चे, मास्क, ग्लब्स, सेनेटाइजर व जरूरतमंदों को भोजन वितरण भी करा रहे हैं। अर्यमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अब तक सुल्तानपुर की कुड़वार, लंगडी बाजार, इस्लामगंज अलीगंज व मुरली नगर बाजारों और इन क्षेत्रों के कई गांव में खाद्यान्न, भोजन मॉस्क, ग्लब्स,व सैनिटाइजर का वितरण कराया।इसी के साथ अमेठी जिले की , भीखीपुर, नंदमहर,कुंडा, सुकाली का पुरवा, बहुरखा, किशनगढ़, गौरीगंज,दादरे,पिंडारा, सरैया व किशुनदासपुर आदि बाजारों में भी कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए सामानों का वितरण कराया है। वैश्विक महामारी से बचाव के लिए संस्था की ओर से करीब 3000 और मॉस्क बनवाये जा रहे हैं। संस्था की ओर से किए जा रहे प्रयासों की लोगों ने सराहना की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*