शानदार अभिनेता इरफान खान का निधन

प्रीतिका बच्चन

नई दिल्ली। शानदार अभिनेता इरफान खान का आज बुधवार की सुबह 54 साल की उम्र में निधन हो गया। वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। उनकी हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। इरफान खान के इंतकाल की खबर के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।
फिल्म निर्देशक शूजित सरकार ने एक ट्वीट के जरिए इरफान के निधन की सबसे पहले जानकारी दी। उन्होंने लिखा है, ‘मेरे प्यारे दोस्त इरफान, तुम लड़े… लड़े और बहुत लड़े… मैं तुम पर हमेशा गर्व महसूस करूंगा। तुम्हें सलाम।’
उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में इरफान खान की मां का निधन हो गया था। वह बेहद सदमे में थे। वर्ष 2018 में इरफान खान को पता चला था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। इस बीमारी के इलाज के लिए इरफान खान लंदन भी गए थे और करीब साल भर इलाज कराने के बाद वहां से स्वदेश लौटे थे। लेकिन मां के इंतकाल के बाद वह बहुत टूट गए थे। उनके निधन के एक दिन बाद ही इरफान खान को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। राष्ट्रीय जनमोर्चा परिवार ऐसे शानदार कलाकार को सलाम करता है।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*