लॉकडाउन में लौट रहे थे मध्य प्रदेश, मथुरा में सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत

लॉकडाउन के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत: Mathura road accident

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

मथुरा। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। ताजा घटनाक्रम के तहत 17 मई तक के लिए लॉकडाउन और बढ़ा दिया गया है। ऐसे में मजदूर तबका अपने-अपने घर जाने को उतावले हैं। सोमवार को भी कुछ मजदूर एक मध्य प्रदेश लौट रहे थे। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में उमरी गांव के पास उनका टैपो एक ट्रक से टकरा गया। मगोर्रा थाना इलाके में हुई इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
टेम्पों में सभी मजदूर अपने-अपने घर लौट रहे थे। सभी मजदूर मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के रहने वाले बताए गए हैं। लॉकडाउन की वजह से सभी मजदूर परेशान थे और फंस गए थे। ये किसी भी हालत में घर वापसी चाहते थे। इनको पता चला था कि उनके राज्य के लिए जाजन पट्टी चौराहे से एक बस जा रही है। उसी में बैठने के लिए सभी मजदूर किराए पर टेम्पों करके जाजन पट्टी चौराहा जा रहे थे, रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
पुलिस के अनुसार, टेम्पों में मजदूर और ड्राइवर को मिलाकार कुल 9 लोग सवार थे। उमरी गांव के पास सामने से आ रहे तरबूज से भरे एक ट्रक ने टैंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, पांच मजदूरों ने अस्पताल में दम तोड़ा। दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*