राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद । मोदीनगर थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय एक लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई और शव भोजपुर गांव के जंगल में फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लड़की की लाश बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी के अनुसार लड़की के परिजनों ने बताया कि मोदीनगर के विजयनगर कॉलोनी में आरोपित युवक गौरव मंगलवार को खड़ंजा लगाने का काम कर कर रहा था । लड़की के माता-पिता राशन लेने गए थे, तभी गौरव उनके घर पहुंचा और पानी पीने के बहाने पीछे का दरवाजा खुलवाकर अंदर चला गया । परिजनों का कहना है कि उसने लड़की को 50 रुपये दिए और उसे मोटरसाइकल पर बिठाकर अपने साथ ले गया । परिजन घर लौटे तो लड़की नहीं थी । उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि बच्ची कहां गायब हो गई।
अंतत: परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी । पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया । थोड़ी सख्ती से पूछताछ की तो गौरव ने सच उगल दिया। उसके बाद पता चला कि लड़की की हत्या कर उसका शव भोजपुर के जंगल में फेंक दिया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपित की निशान देही पर पुलिस ने लड़की का शव बरामद कर लिया है। लड़की की हत्या गला दबाकर की गयी है । आरोपित युवक गौरव पिलखुआ का निवासी है । मामले की गहराई से जांच की जा रही है।


Leave a Reply