राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। शम्भु दयाल पीजी कॉलेज में शनिवार को “COVID-19 : Coping Strategy for the Socio-Economic & Health Issues” विषय पर एक नि:शुल्क ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित वेबिनार के मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि आत्म-संकल्प, स्वदेश प्रेम व परस्पर सहयोग के आधार पर विशेष रूप से युवा वर्ग भारत को न केवल इस संकट से बाहर लाएगा, बल्कि चुनौती को अवसर में भी बदलेगा।
की-नोट स्पीकर डॉ अखिलेश मिश्रा प्रभारी अर्थशास्त्र विभाग ने कोविड-19 के आर्थिक दुष्प्रभावों से बाहर आने के लिये जड़ों से जुड़ते हुए कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को अपनाने पर बल दिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक सफल व प्रभावी उपाय बताया। आयुर्वेद एवं पंचकर्म सेंटर की संस्थापक डॉ सुनेत्री सिंह ने प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए आयुर्वेद को अपनाने पर बल दिया एवं दैनिक जीवन में काम आने वाली अनेकों उपयोगी जानकारियां दीं। कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ वन्दना शर्मा ने कोरोना के कारण बदलती हुई परिस्थितियों से उत्पन्न अवसाद को रचनात्मकता में परिवर्तित करने के लिए उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए।
कॉलेज प्राचार्या डॉ मंजू गोयल ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि, प्रमुख वक्ता एवं सभी सहभगियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे वैश्विक संकट से निपटने के लिए समाज के सभी वर्गों को संगठित प्रयास करना ही होगा। आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ प्रियंका सिंह ने बताया कि इस वेबिनार में कॉलेज के सभी शिक्षकों व लगभग 300 छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अन्य विश्वविद्यालयों के अनेकों शिक्षकों ने भी सहभागिता की। कोआर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ शिल्पी जिन्दल ने मुख्य अतिथि कृपाशंकर सिंह, आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. सुनेत्री सिंह, वेबिनार हेतु प्रोत्साहन व मार्गदर्शन करने के लिये डॉ मंजु गोयल, प्राचार्या व डॉ अखिलेश मिश्रा, विभाग प्रभारी के प्रति आभार प्रकट किया। तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिये डॉ. बी.पी.गौड़ और वैभव त्यागी को धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही वेबिनार में सभी सहभागियों को ई-प्रमाणपत्र भी जारी किए गए हैं।


Hello
Hello
Hello
Good Initiative
Good knowledge