नई दिल्ली। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, ज्योतिरादित्य और उनकी मां माधवी राजे सिंधिया को गले में खराश और बुखार की शिकायत होने पर सोमवार को ही साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज मंगलवार को उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि, कल ही दोनों का कोरोना टेस्ट किया गया था। मंगलवार को आई उनकी टेस्ट रिपोर्ट में दोनों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। लेकिन अभी तक उनके कोरोना संक्रमण की चपेट में आने का स्रोत पता नहीं चल सका है।


Leave a Reply