दिल्‍ली दंगा मामला: ताहिर हुसैन के 6 ठिकानों पर ईडी का छापा

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजधानी दिल्ली में इस वर्ष फरवरी में हुए दंगों के आरोपित ताहिर हुसैन के 6 ठिकानों पर छापेमारी की है। दिल्ली के जिन क्षेत्रों में छापेमारी की गई है, उसमें नार्थ ईस्ट दिल्ली के चार स्‍थान शामिल हैं। बाकी के दो स्थान नोएडा में हैं। ताहिर पर दंगों में बड़े पैमाने पर फंडिंग का आरोप है और इस मामले में ईडी ने उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि ताहिर की कई सेल कंपनियां हैं। ईडी ने करीब डेढ़ महीने पहले ही पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। आरोप था कि फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल कर करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये एन्टी सीएए प्रोटेस्ट और दंगों के लिए कैश में फाइनेंस किया था। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में मंगलवार को आरोपहज आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के दिल्ली और नोएडा समेत के कई अन्य स्थानों पर छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सीएए के खिलाफ उग्र हुए हिंसात्मक दंगे में कुल 53 लोग मारे गए थे। दिल्ली दंगों में कथित फंडिंग की जांच के लिए मार्च में ईडी ने दो मामले दर्ज किए थे, जिसमें पहला मामला ताहिर हुसैन के खिलाफ और दूसरा केस पीएफआई के खिलाफ दर्ज किया गया है।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*