भूकंप ने मिजोरम में मचाई तबाही

नई दिल्ली। मिजोरम में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। तमाम मकान क्षत्रिग्रस्त हो गए हैं तो कई सड़कों और घरों में दरारें पड़ गई हैं। यह भूकंप 5.3 तीव्रता का था, जिसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री जोरामथंगा को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
प्रधामंत्री ने ट्वीट किया है, ‘मिजोरम में भूकंप आने के मद्देनजर वहां के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से बात की और भूकंप की स्थिति की जानकारी ली। उन्हें केन्द्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।’
मिजोरम में भारत म्यामां सीमा पर स्थित चंफाई जिले के जोख़ावथार में सुबह 4 बज कर 10 मिनट पर भूकंप का झटका लगा। गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य के मुख्यमंत्री जोरामथंगा से फोन पर बात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि राज्य के मुख्यमंत्री से बात कर मिजोरम में आए भूकंप की समीक्षा की है। शाह ने केंद्र से हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*